गीता फाउण्डेशन ने गरीब बेटी का धूमधाम से कराया विवाह
संस्था ने उठाया विवाह खर्च, सहयोगियों ने उपहार देकर नवदम्पति को दिया आशीर्वाद
गोण्डा। जनपद के झंझरी ब्लाक के ग्राम किनकी चौरी निवासिनी एवं हरियाणा प्रदेश में सक्रिय गीता चैरिटेबल फाउंडेशन की संस्थापिका व समाजसेविका श्रीमती गीता पांडेय ने जिले के भदुआ तरहर गांव निवासी ननकऊ गौतम की सुपुत्री कुमारी नीतू का विवाह ग्राम बटौरा लोहंगी के निवासी रविन्द्र कुमार के सुपुत्र राजकुमार से करवाकर मानवता व सौहार्द का अनुपम परिचय दिया है।

इन्होंने अपनी पिछले माह 16 मई को गरीब असहाय मुस्लिम परिवार की युवती का निकाह करवाकर सामाजिक सद्भाव का संदेश दे चुकी हैं। अपने मिशन के बारे में जागरूकता चर्चा करते हुए श्रीमती पांडेय ने कहा कि गरीब असहाय की सहायता करना ही मानवता का धर्म है। इस उद्देश्य की पूर्ति में वह समाज के लिए हर संभव कार्य करती रहेंगी । श्रीमति पाण्डेय ने बताया कि जब संस्था के सदस्यों से उन्हें इस परिवार के बारे में मालूम हुआ तब उन्होंने अपने साथ संस्था के सदस्यों से मालूम हुआ कि परिवार असहाय है। तब उन्होंने ने बिटिया के लिए सारे श्रृंगार सामग्री वस्त्र आभूषण व गृहस्थी के आवश्यक सामान दिल्ली से खरीद कर सदस्यों को भेजा और आयोजित समारोह में वारातियों के स्वागत खानपान व नेग का पूरा खर्च उठाया। वैदिक रीति से सम्पन्न हुए विवाह में संस्था के सहयोगी देवांग मिश्रा, सुधीर पांडेय, उत्कर्ष मिश्रा, प्रशांत जायसवाल, अंकित जायसवाल समारोह के साक्षी बने। इस मौके पर संस्था से जुड़े रीता शुक्ला, अर्चना जैन, सुशमा जैन, रुचि अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, नेहा पांडेय, किरन शुक्ला, धीरज राठौड़, दीपिका भाटिया, मीनू शर्मा, अनामिका शुक्ला, योगिता चौहान, विनिता अग्रवाल, राजन अग्रवाल, दीपा जी, प्रिया पाण्डेय, अत्रिय मैम, मंजू जैन, अनिता अग्रवाल ने विवाह समारोह में शामिल होकर नवदम्पति को उपहार के साथ आशीर्वाद दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















