पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा डीलर व पीडीएस गोदाम का मुद्दा
कन्हाई चौधरी
गोविंदपुर, नवादा (बिहार)। गोविंदपुर प्रखण्ड परिसर के सभागार भवन में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी की अध्यक्षता में की गई। बैठक बीपीआरओ मुकेश कुमार की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा पीओ मनोज कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिगंबर ठाकुर, बाल विकास परियोजना पदाधिकरी सीता कुजूर, कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, बीपीएम निवास शर्मा, एमो अजीत कुमार, जेई शोएब आलम, कॉर्डिनेटर अनीश कुमार, थाना के एसआई सुबोध पासवान के अलावे उप प्रमुख कौशल्या देवी, मुखिया चमारी राम, प्रिंस कुमार उर्फ आनंदी यादव, मुखिया अनुज सिंह, मिनती देवी, मनोज कुमार, सुनील कुमार पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र साव, पूर्व उप प्रमुख सह रेखा देवी, मनोज कुमार वर्मा, अनिल रविदास, रेखा देवी, दिलीप राम के कई पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे। पंचायत समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी समस्या को रखा, जिसमे सरकंडा पंचायत के मुखिया चमारी राम ने कहा कि सरकंडा पंचायत क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं होता और पोषक क्षेत्र के बच्चों के पोषक राशन का वितरण आंगनबाड़ी सेविका द्वारा नहीं किया जाता है।
जिससे कुछ डीलरो को बढ़िया क्वालिटी के चावल गेहूं दिया जाता है। बाकी को सड़ा व रद्दी चावल व गेहूं दिया जाता है, जो आदमी किया जानवर भी उसे नहीं खा सकता है। साथ ही पीडीएस गोदाम से डीलर को हटाने और गोदाम मैनेजर की उपस्थिति मे बढ़िया क्वालिटी के गेहूं चावल का डीलरो के बीच वितरण करवाने की मांग प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से किया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने अंचलाधिकारी की अनुपस्थित रहने पर नराजगी जताया और कहा कि जब भी पंचायत समिति की बैठक होती है, तो अंचलाधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं रहते है। जिससे अंचल कार्यालय से संबंधित मामलों का समाधान नहीं हो पाता है। अनुपस्थित अधिकारियों पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










