यातायात नियमों की बच्चों को दी गयी जानकारी
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महर्षि विद्या मंदिर लखपेड़ाबाग में सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों को लेकर यातायात विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता विभाग के टीआई सुरेश चंद्र पांडे द्वारा की गई। एएसआई ट्रैफिक संजीव पाल द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं व अध्यापक अध्यापिकाओं को सचित्र जानकारी दी गई। रोड पर चलने के नियम बताने के साथ ही बच्चों को अपने भविष्य को आदर्श व सुरक्षित बनाने के टिप्स दिए गए।
एक सफल जीवन जीने की अभिलाषा कैसे पूरी करें इस संबंध में अच्छा ज्ञान दिया गया। यातायात विभाग के इस कार्यक्रम की छात्र-छात्राओं व विद्यालय के अध्यापकों ने प्रशंसा की। प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव ने सबका स्वागत कर यातायात नियमों के विषय में बच्चों का ज्ञान वर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मयंक शुक्ला, प्रतीक, आदित्य सिंह, कर्ण प्रिया, आरती, अर्पिता पटेल आदि बच्चों ने सहभाग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











