HomeLucknowलखनऊ पब्लिक कालेज की गोमती नगर व आम्रपाली शाखा में वार्षिक समारोह...

लखनऊ पब्लिक कालेज की गोमती नगर व आम्रपाली शाखा में वार्षिक समारोह आयोजित

लखनऊ पब्लिक कालेज की गोमती नगर व आम्रपाली शाखा में वार्षिक समारोह आयोजित

एलपीसी के वार्षिक समारोह एक्सप्रेशंस में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज की विनम्र खण्ड गोमतीनगर एवं आम्रपाली योजना शाखाओं के अपने परिसर में वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गोमतीनगर शाखा में डॉ अजय वर्मा प्रोफेसर रेस्पिरेट्री मेडिसिन किंग जॉर्ज विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि एवं आम्रपाली शाखा में पुलिस हेडक्वार्टर के अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वार्षिक समारोह का शुभारंभ परम्परागत रूप से दीप प्रज्जवलन से किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत लखनऊ पब्लिक कालेज समूह के महा प्रबन्धक डा0 एस0पी0 सिंह ने अंगवस्त्रम, बुकें व स्मृति चिह्न प्रदान करके किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक विरासत और देश प्रेम की थीम पर एक से बढ़कर एक विभिन्न प्रस्तुतियों की झड़ी लगा दी। बच्चों की प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोग मंत्र—मुग्ध हो गये।

इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगी प्रतियोगिताओं में चयनित छात्रों को विशेष रुप से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक डॉ एसपी सिंह के साथ निदेशक नेहा सिंह एवं हर्षित सिंह, निदेशक गरिमा सिंह, प्रधानाचार्य अनिता चौधरी, कहकशां अरबी, केके शर्मा, डॉ ऋतु सिंह, समाजसेवी केके वर्मा आदि उपस्थित थे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावकगण, शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read