963114

समस्याओं को मौके पर सुना गया। चौपाल में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। जनसहभागिता से होगी योजनाओं की सफलता,खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और इसके लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़ें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।





