963114
यह अभूतपूर्व सफलता उन संसाधनों और क्षेत्रों में संभव हुई है जहाँ आम तौर पर ऐसे जटिल ऑपरेशन बड़े महानगरों के सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों तक ही सीमित माने जाते हैं। घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवारा गांव की है। 8 वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते सीटी जैसी दिखने वाली एक सीटी निगल गया। सीटी शरीर में होते हुए सीधे फेफड़े तक पहुँच गई। कुछ ही समय में बच्चे को साँस लेने में गंभीर कठिनाई होने लगी। खांसी और बेचौनी बढ़ गई। परिजन पहले स्थानीय स्तर पर डाक्टरों के पास पहुँचे लेकिन जब स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो बच्चे को बाँदा मेडिकल कॉलेज लाया गया।





