नगर को साफ एवं स्वच्छ रख नगर की सौंदर्यता बढ़ायें: आशुतोष
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद टूण्डला कार्यालय में स्वच्छता वातावरण प्रोत्साहन समिति के नेतृत्व में वार्ड की स्वच्छता के उद्देश्य से स्वच्छता जन जागृति दिवस का कार्यक्रम नगर पालिका परिषद टूण्डला में मनाया गया। साथ ही स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति बनाई गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि गंदगी या गंद फैलाने से बीमारियों का भी प्रकोप बना रहता है, इसलिए नगर पालिका कर्मचारियों के साथ सभी नगरवासियों को भी स्वच्छता आभियान में हमारा सहयोग करना पड़ेगा| सफाई का ध्यान रखते हुए नगरवासी कूड़ा इधर-उधर ना डालें| नगर को साफ स्वच्छ बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें|
इस मौके पर नगर पालिका परिषद टूण्डला के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी व अध्यक्ष भंवर सिंह ने नगर टूण्डला के सभी नागरिकों के सामने अपने साफ-सफाई से सम्बंधित विचार रखें। साथ ही अपील किया कि अपने आस—पास गन्दगी न होने दे। पालिका टूण्डला के सभी कर्मचारियों से समय से अपने सफाई कार्य पर तैनात रहने को कहा गया और सफाई व्यवस्था और अच्छी करने के निर्देश दिये गये।
इस मौके पर वार्ड नम्बर 23 के सभासद चरन सिंह, वार्ड नं 6 की सभासद विमलेश दिवाकर, वार्ड नं 21 के सभासद जसवंत सिंह, वार्ड नं 3 के सभासद सुबोध, वार्ड नं 24 के सभासद अंसारी अहमद, वार्ड नं 25 के सभासद सुनील चौधरी, प्रभारी सफाई निरीक्षक अशोक शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, मोहित शर्मा, शिवम शर्मा, प्रीति आदि सभासद एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














