आबकारी विभाग के अधिकारियों ने चलाया नशामुक्त एवं स्वच्छ भारत अभियान
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर में आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा नशा मुक्त एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रीमती लीलावती मैमोरियल इन्टर कालेज टूंडला में छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई|
आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि समूचे प्रदेश में समय-समय पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है| फिरोजाबाद में हर महीने विद्यालयों को चयनित कर नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कराया जाता है| शपथ दिलाने के दौरान अधिकारियों ने कहा नशीली दवाइयों का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है जो चिंता का विषय है, हम शपथ लेते हैं। आज से ही नशीली दवाओं का दुरुपयोग हम होने नहीं देंगे, ये शपथ दिलायी गयी। साथ ही खुद भी नशीली पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे, यह भी वचन लिया गया। इसके अलावा अन्य आस—पड़ोस के व्यक्तियों को इसके खतरे से आगाह करने एवं जनजागृत करने को प्रेरित किया गया। शपथ दिलाने के दौरान आबकारी अधिकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, कांस्टेबलगण आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














