एसएसपी ने बुकें देकर छात्राओं का किया सम्मान
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ आगरा जोन द्वारा जोन स्तर पर प्रारम्भ किये गये अभियान “ऑपरेशन जागृति” के क्रम में फिरोजाबाद के थाना उत्तर के कोटला रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में ऑपरेशन जागृति का कार्यक्रम हुआ| एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी सर्वेश मिश्र, सीओ सिटी कमलेश कुमार, अग्निशमन अधिकारी व थाना उत्तर प्रभारी कुलदीप दीक्षित चौकी प्रभारी अमित राय व काफी संख्या में पुलिस के सहयोग से ऑपरेशन जागृति का कार्यक्रम संपन्न हुआ| वहीं छात्र-छात्राओं ने एसएसपी आशीष तिवारी से महिला सुरक्षा को लेकर सवाल ज़बाब भी किये। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने छात्र—छात्राओं को ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने के साथ हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। वहां पर आयीं कुछ महिलाओं ने छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन जागृति के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं एसएसपी ने बुकें देकर छात्राओं का सम्मान किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














