Homeबहराइचउपद्रवी भेड़िया से कारित घटना रही शून्य: डीएफओ

उपद्रवी भेड़िया से कारित घटना रही शून्य: डीएफओ

उपद्रवी भेड़िया से कारित घटना रही शून्य: डीएफओ

सक्रियता/प्रभावित क्षेत्रों की जारी है निगरानी
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि 7/8 सितम्बर की दिवारात्रि में हिंसक भेड़िया द्वारा किसी प्रकार की कोई भी घटना कारित नहीं की गई है। महसी तहसील अन्तर्गत घाघरा नदी के कछारी क्षेत्रों में उपद्रवी भेड़िया के सक्रियता प्रभावित क्षेत्र को निगरानी की दृष्टि से 3 सेक्टरों में बॉटकर सेक्टर प्रभारियों को तैनात किया गया जिनके द्वारा उपद्रवी भेड़िया को रेस्क्यू करने हेतु कार्यवाहियों की जा रही है। बीती रात 4 थर्मल ड्रोनों व कैमरा ट्रैपस के माध्यम से उपद्रवी भेड़िया को खोजने तथा उसके आवागमन को खोजने की कार्यवाही की गई। डीएफओ ने बताया कि सक्रियता प्रभावित क्षेत्रों में गश्ती टीमों द्वारा पैदल चलकर उपद्रवी भेड़िया के पगमार्क खोजने की कार्यवाही की गयी। जनजागरूता टीमों द्वारा गाँवों में पोस्टर व बैनर लगाकर संगोष्ठी/ बैठकों के माध्यम से ग्रामीणजनों को उपद्रवी भेड़िया से बचाव हेतु जागरूक करने की कार्यवाही की गयी। प्रभाग स्तर पर स्थापित कमांड सेंटर द्वारा दिवारात्रि में टीमों द्वारा गश्ती दलों से सूचनाओं को प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनसे प्राप्त दिशा निर्देशों को गश्ती टीमों को अनुपालनार्थ प्रेषण की कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उपद्रवी भेड़िया के सक्रियता प्रभावित क्षेत्र का दिवारात्रि गश्त करने की कार्यवाही की गयी। जन जागरूकता के तहत प्रभावित क्षेत्रों के समस्त ग्रामवासियों को रात्रि में अपने घरों के अन्दर दरवाजा बन्द करके सुरक्षित सोने हेतु प्रेरित किया जा रहा है

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read