वंदे मातरम गीत सम्मान समारोह में पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ सम्मान

वंदे मातरम गीत सम्मान समारोह में पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ सम्मान

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
वाराणसी। वन्देमातरम गीत दिवस पर गुरू मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर के प्रांगण में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “एक शाम देश के क्रन्तिकारियों के नाम” पर भव्य कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक/निवर्तमान मंडल प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी एवं वीडीए बोर्ड के सदस्य अंबरीश सिंह ने कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी एवं पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने दीप प्रज्जवलन करके किया। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों और कारगिल योद्धा को मुख्य और विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित किया। इस दौरान आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि घनश्याम पाठक को अंगवस्त्रम के साथ मां भारती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA