कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर आमजन सुरक्षा बढ़ाओ पदयात्रा
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोडो यात्रा की दूसरी वर्षगांठ पर कांग्रेस जनों ने विनय सिंह के नेतृत्व में बहराइच-लखीमपुर सीमा पर स्थित लोनियन पुरवा माझा से रामपुर धोबिया तक भारत जोडो की तर्ज़ पर आदमखोर वन्य जीव बचाओ, आमजन की सुरक्षा बढाओ पदयात्रा निकालकर मासूमों, निर्बलों के जानमाल की सुरक्षा को और अधिक बढाने तथा आदमखोर जन्तुओं के आतंक पर अंकुश लगाने हेतु आवाज बुलंद किया गया। इस दौरान दाण्डी यात्री इन्द्र कुमार यादव ने कहा कि आर्थिक, असमानताओं, मंहगाई, बेरोजगारी, सामाजिक अन्याय संविधान के विध्वंस सत्ता के केन्द्रीकरण के वास्तविक मुद्दे को लेकर हमारा संघर्ष जारी है।
मोहमद इशारत खान ने कहा कि नफरत और विभाजन के एजेंडे को हम कामयाब नहीं होने देंगे। मोहब्बत और इंसानियत की जी निश्चित है। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि आज भारत जोडो यात्रा एक ऐतिहासिक जनान्दोलन है जो समाज को एकजुट करने का पर्याय बन गया है। नेता विपक्ष राहुल गाँधी व भारत जोडों यात्रियों ने कन्या कुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किमी पैदल ही दूरी तय किया था तो क्या हम अपने जनपद व क्षेत्र में ब्याप्त भय व आतंक के खिलाफ 40 किमी नहीं चल सकते। हमें हर हाल में आम जनमानस में बड़े पैमाने पर आदमखोर वन्य जीवों से ब्याप्त भय और आतंक को जड़ से समाप्त न कर सकते तब तक हमें जनप्रतिनिधि लिखने व कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत जोडो की दूसरी वर्षगांठ पर हम ग्रामीणों से अपील करते हैं कि संविधान और लोकतंत्र को संजोए रखने का संघर्ष जारी रखते हुए लाखों लोगों के दिलों में प्रेम भाव आपसी सौहार्द और बंधुत्व कीप अभूतपूर्व जनचेतना जागृति करें। संचालन एहसान वारिस ने किया। पदयात्रा में इशारत खान, इंद्र कुमार यादव, रमेश चन्द्र मिश्रा, रामदीन गौतम, अमर सिंह वर्मा, शबीब शेख, मोहम्मद साबिर, अवधराज पासवान, शिवसागर वर्मा, जगत राम चौहान, राजित राम सोनकर सहित तमाम लोग शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













