प्रभारी मंत्री के सामने ही भाजपा नेता ने सीएमओ की कार्यशैली पर उठाया सवाल
धरने पर बैठकर सीएमओ के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, कार्यवाही का मिला आश्वासन
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। शुक्रवार को ज़िले की प्रभारी मंत्री एक दिन के दौरे पर रहीं जहां विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी किया। इसी दौरान कलेक्ट्रेट सभागार के सामने भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश बहादुर सिंह भी धरने पर बैठ गए। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के बाहर निकलते ही सीएमओ के खिलाफ शिकायतें करने लगे। कार्यवाही का आश्वासन मिलने के कुछ देर बाद भाजपाइयों ने जमकर बवाल काटा है। आमने सामने आए भाजपाइयों में हाथापाई की नौबत आती इससे पहले ही सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने बीच बचाव कर दोनो को अलग किया।
बताते चलें कि भाजपा नेता रमेश बहादुर सिंह प्रभारी मंत्री से सीएमओ की शिकायत करने पहुंचे रमेश बहादुर का कहना था कि सीएमओ ने दवा जलाये जाने के आरोपी सीएचसी अधीक्षक को हटाए जाने के बाद फिर पोस्टिंग दे दी। इसी को लेकर बैठक स्थल के बाहर रमेश बहादुर नारेबाजी कर रहे थे तभी भाजपा के नगर उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश पाठक ने रमेश बहादुर को चुप रहने के लिए कहा। इसी पर दोनों के बीच झड़प की नौबत आ गई। इससे पहले कि दोनों हाथापाई करते सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनो को अलग कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











