HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दीक्षांत में 33 मेधावी गवर्नर के हाथों सम्मानित होने...

JAUNPUR NEWS : दीक्षांत में 33 मेधावी गवर्नर के हाथों सम्मानित होने से होंगे वंचित

JAUNPUR NEWS : दीक्षांत में 33 मेधावी गवर्नर के हाथों सम्मानित होने से होंगे वंचित

सत्र 2022 के ही मेधावियों को मिलेगा मेडल
वंचित मेडलिस्ट को बाद में दिये जाने का आश्वासन
कई छात्रों ने कुलपति राजभवन से की शिकायत
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 23 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में 33 मेधावियों को गवर्नर के हाथों सम्मान नहीं मिलेगा। वह सूची से बाहर कर दिए गए। इन्हें बाद में सम्मानित किए जाने का आश्वासन दिया गया। इस मामले पर कई छात्रों ने कुलपति व राजभवन  से शिकायत की है।

दीक्षांत समारोह में यूजी-पीजी के कुल 97 मेधावीओं को मेडल से सम्मानित होना था और जिसकी सूची भी ऑनलाइन जारी कर दी गई। आपत्ति मांगी गई थी लेकिन किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई लेकिन अचानक विश्वविद्यालय ने तय किया कि दीक्षांत समारोह में उन्हीं छात्रों को मेडल दिया जाए जो सत्र 2022 में पास हुए हैं। उसके पहले के छात्र-छात्राओं को मेडल से रोक दिया जाए।

उन्हें किसी निजी समारोह में बाद में देने का आश्वासन दिया गया जिसके बारे में एमटेक के 5 छात्र, बी-लीब के 5 छात्र, एमडीएस के 6 छात्र, बीएससी नर्सिंग के दो, बीपीएड का एक, एमएस के दो, एमडी के दो, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक का एक, एलएलएम एक, अन्य पीजी कक्षा के 8 छात्र शामिल हैं। जो सत्र 2021 से तक पास आउट हुए हैं लेकिन वही छात्रों ने आरोप लगाया। उसमें उनका क्या दोष है।

सत्र तो विश्वविद्यालय ने ही लेट किया जिससे परीक्षाएं भी लेट कराई गई और अगर उस सत्र में आउट हुए हैं तो उनका राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने का हक बनता है। अब दीक्षांत समारोह में यूजी-पीजी के अब 64 छात्रों को ही दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया पत्र भेजा गया है।

बीएन सिंह परीक्षा नियंत्रक पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बताया कि दीक्षांत समारोह के व्यवस्थाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि इस सत्र 2022 के पास मेधावियों को दीक्षांत में शामिल किया जाय। शेष बच्चों को बाद में निजी कार्यक्रम में सम्मानित कराया जाएगा। इसके लिए दोबारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सत्र 2021 से पहले के पास आउट छात्रों को मेडल सूची से बाहर रखा गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read