जमीनी विवाद में भाई ने बड़े भाई पर फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट
छोटे भाई ने परिवार संग मिलकर बड़े भाई के सिर पर फावड़े से किया हमला
अश्वनी सैनी
उन्नाव। औरास थाना क्षेत्र के प्रताप खेड़ा मजरा टिकरा बाव गांव में सोमवार सुबह मकान बंटवारे को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हत्या की जानकारी होते ही औरास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लिया साथ ही दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
औरास थाना क्षेत्र के प्रताप खेड़ा मजरा टिकरा बाव गांव के रहने वाले रामकिशोर पुत्र स्व० बाबू व उसका सगा बड़ा भाई गुरुचरन के बीच घर के अंदर करीब चार इंच जमीन बंटवारे को लेकर कई माह से विवाद चल रहा था। मामला हल होता न देख सोमवार भोर पहर दोनो के बीच विवाद बढ़ गया। मिट्टी डालने के दौरान दोनों भाइयों में गाली गलौज होने लगा। जिस पर दोनों परिवारों के लोग इकट्ठा हो गए और धीमे-धीमे बात बढ़ती गई और स्थिति मारपीट की नौबत तक आ गई। गुस्साए रामिकशोर ने अपने बड़े भाई गुरुचरन के सिर पर फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी रामकिशोर ने घटना को अंजाम देने के बाद घर मे ही मौजूद रहा। मृतक चार भाइयो में सबसे बड़ा था। सूचना पर घटना स्थल पर पहुँची थाना प्रभारी रेखा सिंह ने जांच पड़ताल कर आरोपी रामकिशोर को फावड़े सहित हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांगरमऊ सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी दो भाइयों के बीच जमीन का विवाद था। सोमवार सुबह विवाद बढ़ गया जिसमें भाई ने भाई को फावडे से वार कर मार दिया है दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














