Homeबाराबंकीडाटा फीडिंग में हुई देरी तो विभागाध्यक्ष की होगी जवाबदेही: डीएम

डाटा फीडिंग में हुई देरी तो विभागाध्यक्ष की होगी जवाबदेही: डीएम

डाटा फीडिंग में हुई देरी तो विभागाध्यक्ष की होगी जवाबदेही: डीएम

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के सर्वोच्च विकास प्राथमिकता कार्यक्रम के साथ सीएम डैशबोर्ड से सम्बंधित समीक्षा बैठक की गई। बैठक में ज़िलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड से सम्बंधित यूआरएल सभी विभागाध्यक्षों को दिया जा चुका है तथा इस पर फ़ीडिंग के लिए प्रशिक्षण भी सभी अधिकारियों को कराया जा चुका है।अगर समय पर समुचित डाटा फीड नहीं हो पा रहा है तो इसके लिए विभागाध्यक्ष का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। जनपद में हो रहे विकास कार्यों से जुड़े प्रपत्रों को समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सड़कों के अनुरक्षण के कार्य का स्थलीय परीक्षण कराया जाए। साथ ही निराश्रित गोवंश से सम्बंधित कार्यों में तेजी लाई जाए। बैठक में ज़िलाधिकारी को अवगत कराया गया कि पशु टीकाकरण एवं क्रत्रिम गर्भाधान से सम्बंधित कार्यों का निष्पादन निर्धारित मानक अनुसार किया जा रहा है तथा हरे चारे के उत्पादन के लिए बुवाई का कार्य भी हो रहा है। बैठक में कन्या सुमंगला, कन्या विवाह, सिंचाई, टेल की सफ़ाई, मुख्यमंत्री आवास, पीएमजेआरवाई, मत्स्य पालन, मुख्यमंत्री स्वरोज़गार, किसान फसल योजना, नलकूप निर्माण, मनरेगा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा वृक्षारोपण आदि योजनाओं की प्रगति के निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के अलावा शासन के निर्देशानुसार कार्य सम्पन्न करायें।महिला कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि बाल सेवा योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, इसमें किसी भी प्रकार की पेंडेंसी नहीं रहनी चाहिये। उन्होंने कहा कि इस योजना से आच्छादित बच्चों को अभ्युदय योजना से भी जोड़ने का काम किया जाए। सहायक श्रम आयुक्त को श्रमिकों का पंजीकरण अधिक से अधिक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी तक समय अंतर्गत अवश्य उपलब्ध करा दी जाए। इसके साथ ही कृत्रिम अंग उपकरण वितरण हेतु पात्र लाभार्थियों का चयन कर वितरित कराया जाए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read