मेरी माटी मेरा देश अभियान में भाजपाइयों ने झोंकी ताकत
राज्यमंत्री ने रामसनेही घाट व सांसद ने सुरसंडा में एकत्र की मिट्टी
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि भारत की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की है। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने सदर विधानसभा के सुरसंडा गांव में घर घर जाकर मिट्टी एकत्रित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जी-20 समूह की बैठक की ऐतिहासिक सफलता से विश्व में भारत की साख बढ़ी है। मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को संभालने के लिए तैयार है। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने रामसनेही घाट एवम टिकैतनगर में तथा जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने हैदरगढ़ में मिट्टी एकत्रित की। उन्होंने ग्रामीणों के उत्साह की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कलश में मिट्टी एकत्रीकरण के तीसरे दिन भारत माता के जयकारों के बीच भाजपाइयों की बूथ स्तर की टोली भी गांव-गांव, घर-घर जाकर मिट्टी व अक्षत एकत्रीकरण के लिये निकली। इस अवसर पर शील रत्न मिहिर, संदीप गुप्ता, डॉ. अंजू चंद्रा, संजीव वर्मा, आयुष भट्ट, सूरज जायसवाल, ज्ञान सिंह वर्मा, जगजीवन वर्मा, धीरज गौतम आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










