अवैध शस्त्र के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
पुनीत यादव
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में थाना लहरपुर व महमूदाबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को 2 अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना लहरपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा/कारतूस के साथ अभियुक्त मेहरुद्दीन पुत्र इरफान निवासी नेवादा थाना लहरपुर सीतापुर को 1 अदद तमंचा व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 117/23 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया है।
इसी तरह थाना महमूदाबाद पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा/कारतूस सहित अभियुक्त आसिफ पुत्र यूसुफ निवासी टेड़वा जाफरपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को 1 अदद तमंचा व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 72/23 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान न्यायालय किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











