स्वास्थ्य टीम को 52 बच्चे मिले एनीमिया
859 की हुई स्क्रीनिंग, 52 बच्चे मिले एनीमिया
अतुल राय
वाराणसी। एनीमिया मुक्त काशी के तहत सीडीओ के निर्देश पर पीएचसी हरहुआ की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम राजकीय हाई स्कूल चक्का के 139 बच्चों की जांच में 12 बच्चे मिले। अमर शहीद इंटर कालेज आयर के प्नजीकृत 720 बच्चों की जांच में 40 बच्चे एनिमिक मिले। सभी बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। 10 ग्राम से कम के अधिक बच्चे मिले। जिन्हें नोडल मेडिकल ऑफिसर डा. अब्दुल जावेद ने एक महीने की दवा के साथ रात में पेट के अंदर केंचुए की एक गोली रात में खाने के लिए दिया।साथ ही सभी बच्चो को हरी साग सब्ज़ी और गाजर,चुकंदर के सेवन करने की सलाह दी। आज टीम में डा. अब्दुल जावेद, डा. शैलेन्द्र कुमार डा. अरविंद कुमार, विनोद मौर्या, रंजना कुमारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














