HomeVaranasiविद्युत विभाग ने लगाया ओटीएस कैम्प, उपभोक्ता ने लिया लाभ

विद्युत विभाग ने लगाया ओटीएस कैम्प, उपभोक्ता ने लिया लाभ

विद्युत विभाग ने लगाया ओटीएस कैम्प, उपभोक्ता ने लिया लाभ

निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। सरकार के मंशा के अनुरूप लोगों के समस्याओं के निवारण हेतु बेनीपुर में बिजली विभाग की ओर से बुधवार को कैम्प लगाया गया। इसमें एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत विद्युत उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। अभियान के तहत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दिलीप कुमार के निर्देश पर एसडीओ राजेश यादव व जेई दीपू कुमार के नेतृत्व में बुधवार को बेनीपुर में कैम्प लगाया गया। विद्युत कर्मियों ने एकमुश्त समाधान के लिए लोगों को कैंप तक लाकर बकाया बिल जमा कराया। वहीं अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के समस्याओं का निवारण भी किया। कैम्प में क्षेत्र के तमाम गांव के लोग पहुंच कर योजना का लाभ उठाते नजर आए। इस दौरान कुल 70 ओटीएस, व 10 बिल संशोधन हुए। विद्युत कर्मियों ने ओटीएस योजना का गांव में प्रचार-प्रसार भी कराया, जिससे लोग अधिक से अधिक लाभ ले सके। मौके पर एसडीओ राजेश यादव, अवर अभियंता दीपू कुमार, दीपक संविदाकर्मी विकास कुमार, देव कुमार, राजेश पटेल, गोविंद पाल, बुद्धू राम प्रजापति, उमेश कुमार साथ अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read