टोटो में छूटे युवती के बैग को पुलिस ने लौटाया
अतुल राय
वाराणसी। दिल्ली से वाराणसी घूमने आई युवती का टोटो में बैग छूट गया। जिसकी सूचना युवती ने पर्यटक थाना को दिया। पर्यटक थाना ने युवती के सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज के मदद से उक्त टोटो चालक को चिन्हित करते हुए इलेक्ट्रानिक उपकरण के मदद से थाने पर बुलवाया। टोटो चालक ईमानदारी का परिचय देते हुए पूरा सामान लेकर थाने पहुंचा। जहा पर पुलिस ने उक्त बैग, लैपटॉप व 15 हजार रुपए जो बैग में था युवती को वापस कराया। युवती अपना सामान वापस पाकर पर्यटक थाना को धन्यवाद दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














