डिलवरी के दौरान महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग
963104
डिलवरी के दौरान महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग
नगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आशीर्वाद में संचालित हो रहे दर्जनों फर्जी अस्पताल महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने की तोड़-फोड़, बवाल ने तोड़ी अधिकारियों की नींद रविन्द्र कुमार फिरोजाबाद। जनपद में स्वास्थ्य विभाग में एक लग ही गड़बड़झाला है। इस विभाग में अधिकारियों के आशीर्वाद से कहीं भी अस्पताल संचालित होते देर नहीं लगती और कई फर्जी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नजर नहीं आते हैं लेकिन जब कोई हादसा हो जाता है तो कार्यवाही के नाम पर कुछ अस्पतालों पर मात्र नोटिस या सीज की कार्यवाही की जाती है। ऐसा ही जनपद में पुनः हुआ है कि जनपद के एक प्राइवेट अस्पताल राधिका हास्पिटल में डिलीवरी के दौरान लाइनपार क्षेत्र निवासी चांदनी पत्नी सुनील राठौर की मौत हो है।
परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। हंगामा देख डाक्टर व कर्मचारी, स्टाफ हास्पिटल छोड़कर भाग गये। मौके पर सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और शव का पोस्टमार्टम कराया साथ ही तहरीर मिलने पर कार्यवाही करने की बात कही। एक मौत के बाद कई फर्जी अस्पतालों पर हुई कार्यवाही महिला की मौत के बाद हुए हंगामे के बाद जिलाधिकारी फिरोजाबाद के कड़े निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के राधिका हास्पिटल, एम एल सिद्धार्थ नर्सिंग होम को सीज किया। मात्र 2 अस्पतालों पर ही स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही हुई तब तक नगर के गंगा देवी हास्पिटल, मां माया देवी हास्पिटल, करन हास्पिटल संचालकों ने हास्पिटल ही बंद कर दिये। स्वास्थ्य विभाग टीम ने मां लक्ष्मी हास्पिटल व प्रेम हास्पिटल को डाक्टर न मिलने के कारण नोटिस थमाया। बड़ा सवाल आखिर यह है कि क्या फर्जी अस्पताल संचालकों के खिलाफ वास्तव में कार्यवाही की जाएगी या सिर्फ हुए मामले को लेकर सिर्फ खानापूर्ति और दिखावा कर फिर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में संचालित होते रहेंगे। फर्जी अस्पताल करते रहेंगे आम जन मानस की जिंदगी से खिलवाड़।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।