प्रधानमंत्री ने बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस समापन पर लाभार्थियों से की वार्ता
963187
प्रधानमंत्री ने बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस समापन पर लाभार्थियों से की वार्ता
एमएलए व डीएम ने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के 10 लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र संदीप पाण्डेय रायबरेली। उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-ऊर्जा 2047 के अन्तर्गत बिजली महोत्सव एवं उर्जा दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में विभिन्न जनपदों पर 2,723.20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 17 नग 400, 220, 132, 33 केवी पारेषण/वितरण उप केंद्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। तत्पश्चात बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के समापन पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के कई प्रदेशों के जनपदों के लाभार्थियों से वार्ता किया किया।
इसी क्रम में जनपद रायबरेली विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, मुशीर अहमद ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश प्रधानमंत्री के संबोधन को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण को देखा। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, विधायक सलोन अशोक कुमार व मुशीर अहमद ने एनआईसी सभागार में उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-ऊर्जा 2047 के अन्तर्गत बिजली महोत्सव के अन्तर्गत निःशुल्क प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी इंजेश सिंह, सूचना विभाग के मो. राशिद रियाज सहित जनपद के विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियान व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।