HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

JAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

JAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान का आयोजन हुआ जहां उन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। ग्राम पंचायत उदपुर घाटमपुर के श्रीनाथ द्वारा शिकायत की गई कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिस पर थानाध्यक्ष बदलापुर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए 01 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिए।

फिरतू निषाद ने प्रार्थना पत्र दिया कि प्रधानमंत्री आवास का लाभार्थी है लेकिन अभी तक नल एवं विद्युत कनेक्शन नहीं मिला है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। सराय अहमद निवासी बंसराज ने शिकायत किया कि आवासीय आवंटन पर लेखपाल द्वारा सीमांकन नहीं किया गया है जिससे कब्जा लेने में समस्या उत्पन्न हो रही है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आज ही टीम मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण के निर्देश दिए। कुल 85 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का गुणवत्तापुर्ण निस्तारण किया जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read