श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के 5वें दिन हुआ गोवर्धन पूजा

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के 5वें दिन हुआ गोवर्धन पूजा

56 पकवान का लगा भोग
चन्द्र भूषण तिवारी
कैमूर (बिहार)। जिला के कुदरा प्रखंड के घटांव गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिवस के अवसर पर किया गया। गोवर्धन पूजा 56 पकवान का लगा भोग। बताते चलें कि कुदरा प्रखंड के घटांव गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर के ब्रह्मलीन संत स्वामी श्री राम खेलावन दास जी महाराज के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में महंत स्वामी रामदास चार्य जी महाराज द्वारिकाधीश पीठाधीश्वर शंकु धारा वाराणसी के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ घटांव पंचायत के भूतपूर्व मुखिया सह जिला मुखिया संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ मनबोध सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ है।

जिस यज्ञ का शुभारंभ विगत 10 मार्च को जल भरी शोभा कलश यात्रा से किया गया। यज्ञ के चौथे दिवस के अवसर पर महाराज जी के निर्देशानुसार शक्ति का आवाहन कर 108 कन्याओं का पूजन विधि विधान से किया गया। वहीं पांचवे दिन गोवर्धन पूजा किया गया और 56 पकवान का भोग लगा।

उक्त अवसर पर घटांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मन्नू सिंह बहेरा, पंचायत के पूर्व मुखिया रमेश सिंह, समाज सेवक सुनील सिंह, रणविजय सिंह, कामता पासवान, शेर सिंह, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, बबन चौधरी, विशाल सिंह, अरविंद सिंह, मंटू सिंह इत्यादि के द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाया गया। यज्ञ का समापन 18 मार्च को होगा। साथ ही भण्डारे का भी आयोजन किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent