वोटर सूची से ही खोजना होगा पन्ना प्रमुख: मयंक

वोटर सूची से ही खोजना होगा पन्ना प्रमुख: मयंक

बूथ सशक्तिकरण की बैठक सम्पन्न
अनूप सिंह
महोबा। भारतीय जनता पार्टी कबरई मण्डल में आज बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में कस्बे के गहोई गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी रहे। लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से बूथ के प्रत्येक मतदाता परिवार को साधने की तैयारी में जुटी हुई है।

इसी अभियान को लेकर आज 15 मार्च 2023 बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कबरई मण्डल में बूथ सशक्तिकरण की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक भाजपा मण्डल अध्यक्ष हुकुम सिंह की अध्यक्षता में कस्बे के गहोई गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी रहे। मयंक तिवारी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 11 कार्यकर्ताओं की बूथ समिति बनाना है। उसमें दिए हुए फॉर्मेट पर कार्य विभाजन कराना, मतदाता सूची के लिए एक प्रमुख तय करना, पन्ना प्रमुख वोटर सूची के उसी पेज से बनाना हैं, जिस पन्ने पर पदाधिकारी कार्यकर्ता का नाम शामिल हो। बूथ समितियों व प्रत्येक बूथ का व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है। इस दौरान भाजपा मण्डल महामंत्री शांतनु तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष विपिन गुरुदेव, अशोक सिंह तोमर, महिपाल सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, मण्डल मंत्री विजयपाल विश्वकर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश राजपूत, अवधेश रैकवार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, पीयूष गुप्ता उर्फ मोंटी गुप्ता, भाजयुमो जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह उर्फ धीरू ठाकुर, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष यश गुरुदेव, भाजयुमो मण्डल महामंत्री अर्विन राजौरिया, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष कुशवाहा, महेश गुप्ता, राजेश कुमार, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश गोश्वामी, राजेश गुप्ता, सनी सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent