Homeप्रतापगढ़सदाचरण ही भक्ति साधना का सच्चा मार्ग: कथा व्यास

सदाचरण ही भक्ति साधना का सच्चा मार्ग: कथा व्यास

सदाचरण ही भक्ति साधना का सच्चा मार्ग: कथा व्यास

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज क्षेत्र के धधुआ गाजन स्थित देवधन पैलेस में हो रही सामूहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को श्रद्धालुओं का समागम दिखा। कथा व्यास श्रीधाम वृन्दावन से पधारे सचिन कृष्ण जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से क्षेत्र में लोकमंगल में वृद्धि हुआ करती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म की रक्षा के लिए आतताइयों के वध से मानव जगत में मूल्यों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि भक्ति सदैव निर्मल हुआ करती है। कथा के दौरान श्रीधाम से आयी संकीर्तन मण्डली के हरे कृष्णा हरे राधे भजन में श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा के संयोजक संगीतकार सुरेन्द्र ने कथा व्यास का सरस्वती सम्मान किया। इस अवसर पर पर अभिषेक यादव, राधेश्याम द्विवेदी, अमरनाथ यादव, रामबरन सरोज, प्रधान आशुतोष जायसवाल, मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read