पौधरोपण कर हरियाली पर दिया जोर
योगेश मिश्र
लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के प्राथमिक विद्यालय उमापुर में बुधवार को पौधरोपण किया गया। विद्यालय में छात्र के जन्मदिन पर उसके माता पिता ने पहुंचकर पौधरोपण कर लोगों को हरियाली संरक्षण की जागरूकता का संदेश दिया। अनिल गुप्ता व पूजा गुप्ता ने अपने बेटे आदि के जन्मदिन पर पौधारोपण की शुरुआत करते हुए पौधों को संरक्षित रखे जाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभाकर दुबे ने कहा कि धरती पर संतुलन बनाये रखने के लिए पौधरोपण जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। इस मौके पर सचिन पाण्डेय, प्रिया सिंह, पूजा विश्वकर्मा, रंजीत वर्मा, सीमा सोनी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










