Homeबाराबंकीमतदान के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक

मतदान के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक

मतदान के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भारत एक स्वस्थ लोकतंत्रात्मक गणराज्य है जिसकी प्रशंसा विश्व में होती है। आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एक जागरूक नागरिक की भाँति प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह बालिग लोगों नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए। अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाना या सूचना देना भी अत्यन्त आवश्यक है। उक्त उद्गार सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में उपजिलाधिकारी सदर विजय त्रिवेदी ने व्यक्त किया। तहसीलदार ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की सबसे बड़ी शक्ति का चुनाव हम करते हैं जिससे व्यापक रूप में शासन प्रणाली प्रभावित होती है। यदि आप मतदान नहीं करते हैं तो शासन प्रणाली की आलोचना करने के अधिकारी भी नहीं है। सुचारु शासन व्यवस्था के लिए सभी लोग मतदान अवश्य करें। लेखपाल भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह देश उन युवाओं का देश है जिनके स्वप्न विराट है जो हीरो साईकिल से हाण्डा कार एवं वायुयान तक जाने का जज़्बा रखते हैं। यहां का युवा वर्ग लोकतंत्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. उषा चौधरी ने कहा कि अपने देश की सरकार बनाने में हमारी भागीदारी एक गौरवान्वित क्षण है। समाज को सचेत व जागरूक करके सर्वोत्तम प्रतिनिधि चुनें तभी आपको बाद में पश्चाताप की अग्नि में जलना नहीं पड़ेगा। हम एक सजग एवं सक्षम नागरिक बनेंगे तभी उन्नत समाज का निर्माण होगा। कायर्क्रम का संचालन कायर्क्रमाधिकारी डाॅ0 सरिता सिंह ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापिकाएं डाॅ0 नीतेष त्रिपाठी, डाॅ0 स्मिता सक्सेना, प्रतिमा श्रीवास्तव, डाॅ0 चंदन गुप्ता, दीक्षा पाठक, डाॅ0 दिव्या गुप्ता, उर्मिला देवी, संगीता पाण्डेय आदि उपस्थित रहीं। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुये मतदान करने का संकल्प भी लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read