मोदी का विजन है भाजपा की जीत व कांग्रेस की नाकामियां हैं उसके हार की वजह: अनुपमा जायसवाल

मोदी का विजन है भाजपा की जीत व कांग्रेस की नाकामियां हैं उसके हार की वजह: अनुपमा जायसवाल

सुरेश गांधी
अहमदाबाद। मोदी की विजन है भाजपा की जीत की सबसे बडी वजह जबकि कांग्रेस की नाकामिया है उसके हार की सबसे बडा कारण। यह बाते योगी सरकार के पहले कार्यकाल की पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहीं। वह यहां समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले वरिष्ठ पत्रकार सुरेश गांधी से एक विशेष मुलाकात के दौरान सवालों का जवाब दे रही थीं। एक सवाल के जवाब में अनुपमा जायसवाल ने कहा कि यूपी में इस बार भी लोकसभा की सर्वाधिक सीटें भाजपा जीतेगी। जहां तक भाजपा की लगातार जीत का सवाल है तो उसकी सबसे बडी वजह मोदी का विजन है। सबका साथ, सबका विकास, बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति को आवास, अनाज व आयुष्मान कार्ड तो है ही। हर हाथ को काम देने के प्रयास के साथ ही किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है जबकि कांग्रेस सत्ता में रहते हुए सिर्फ और सिर्फ तुष्टीकरण को बढावा देते हुए कल्याणकारी योजनाओं में भेदभाव करते हुए बंदरबांट किया। अपनी जिम्मेदारी का एहसास व निर्वहन करने के बजाय घपले घोटालों को बढावा दिया और उसकी यही गलत नीतियां उसके हार कारण बन रही है। राजशाही खत्म हो गयी लेकिन राजाओ जैसा तौर तरीका दुर्गति के बाद भी न सिर्फ कायम है, बल्कि राहुल गांधी के भाषणो मे झलकता भी है। श्रीमती जायसवाल ने घमंडिया गठबंधन पर सनातन को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने जमीन से जुड़े नेतां के मुंह पर ताला लगा दिया है। परिणाम यह है कि कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, बैंक करप्ट हुई और अब अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे। कांग्रेस अब कंपनी बन गई है। कांग्रेस का ठेका चारा घोटालेबाज लालू यादव सहित अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस अब अर्बन नक्सलियों से चल रही है, इसलिए कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है। कांग्रेस आज भी उसी पुरानी मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन मायने नहीं रखता। कांग्रेस के नेताओं के लिए गरीब की बस्ती वीडियो शूटिंग की लोकेशन है। कांग्रेस के लिए किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान बन गया है, बल्कि मोदी की विजन व मिजाज भी अलग है। मेहनत भी अलग है। मिशन भी अलग है। मोदी के लिए देश और देशवासियों से बड़ा कुछ भी नहीं है। गरीब से गरीब को गुणवत्ता का जीवन मिले आज देश में इसके लिए काम हो रहा है। हर गरीब को आवास, हर गरीब को पानी, नहरों में पानी व आयुष्मान कार्ड मिल रहा है, अभाव में उसे इस योजना के तहत मुफ्त में इलाज दिया जा रहा है।
विपक्ष के जाति जनगणना के मुद्भादे को आधारहीन बताते हुए अनुपमा जायसवाल ने कहा कि जब व्यक्ति भुखा होता है तो वह यह नहीं देखता रोटी किस जाति ने बनाई है और किसने दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीबों, महिलाओं, एससी-एसटी, ओबीसी को विकास का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है। वंचितों को वरीयता की गारंटी मोदी ने दी है। मोदी ने गरीब का जीवन बेहतर करने के प्रमाणित प्रयास किए हैं। समाज में जो अभाव था, उसे दूर किया है। कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओं का नारा दिया था लेकिन गरीबी जस की तस बनी रही। मोदी के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में गरीबों के जीवन स्तर में बडा बदलाव आया है। जब मोदी गारंटी देते है तो वह योजना जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है। या यूं कहे मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मोदी ने गारंटी दी थी, वह पूरी हो गई है। राज्यसभा में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का कानून पास हुआ। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश ने नया इतिहास रच दिया है। माताएं—बहनें दशकों से इंतजार कर रही थीं, यह कहा जाने लगा कि नहीं हो पाएगी लेकिन है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। इसका परिणाम यह होगा 2024 में बूथो पर महिलाए मोदी के पक्ष मे वोटो की बारिश करेगी।
एक सवाल के जवाब में अनुपमा जायसवाल ने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है। मोदी को प्रधानमंत्री बनाने मे यूपी का बडा योगदान है। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई एवं मोदी के विकास रुपी विजन के तहत सर्वाधिक सीटें भाजपा जीतेंगी। उन्होंने कहा कि मोदी का एक ही विजन है परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश का विकास कार्य करना है। अंत में उन्होंने योगी के लांच एंड आर्डर की चर्चा करते हुए कहा कि अपराध पूरी तरह नियंत्रण में है, महिलाए सुरक्षित हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent