सड़क हादसे में जख्मी फल विक्रेता की हुई मौत
अश्वनी सैनी
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र में एक पखवाड़ा पहले सड़क हादसे में जख्मी फल विक्रेता की शनिवार देर रात निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची दही थाना पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अुसार दही थाना क्षेत्र के तुर्कमाननगर गांव के रहने वाले शिव कुमार 55 पुत्र स्व० कालीचरण दही चौकी चौराहा के पास बरगद के पेड़ के नीचे फल की दुकान लगाता था। फलों की बिक्री कर वह परिवार का भरण पोषण करता था। 5 मई की शाम दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। इसी दरम्यान लोडर के साइकिल में टक्कर मारने से जख्मी हो गया था। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे सिविल लाइन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां एक पखवाड़ा से इलाज चल रहा था। शनिवार देर रात हालत बिगड़ने से इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मौत को लेकर पत्नी श्रीमती व दो बेटों में अजीत व प्रदीप रो-रोकर बेहाल होते रहे। मृतक शिव कुमार की 3 बेटियों की शादी हो चुकी हैं। परिजनों ने मौत की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














