Homeउन्नावअधेड़ का मिला शव, जहर देकर मारने की आशंका

अधेड़ का मिला शव, जहर देकर मारने की आशंका

अधेड़ का मिला शव, जहर देकर मारने की आशंका

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव की है घटना
पुलिस ने घटनास्थल से बरामद की कीटनाशक की शीशी
अश्वनी सैनी
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव के रहने वाले अधेड़ का शव रविवार सुबह दही पुरवा मार्ग स्थित पोलार्ड सिटी के पास पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मवेशी चराने के लिए खेतों पर गया था। घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चाएं हैं कि जहरीला पदार्थ खिलाकर कहीं अधेड़ की हत्या तो नहीं कर दी गई, क्योंकि घटनास्थल से पुलिस ने कीटनाशक की शीशी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव के रहने वाले अधेड़ गुरूदीन लोध खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार सुबह मवेशी चराने खेतों की तरफ गए थे। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजन उसकी खेजबीन करते रहे। दूसरे दिन गुरूदीन का शव तौरा गांव से करीब 500 मीटर दूर दही पुरवा रोड़ पर बने पोलार्ड सिटी के समीप खेतों में पड़ा मिला। शव की पहचान खेतों पर मवेशी चराने गए कुछ ग्रामीणों ने की और मामले की जानकारी परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुरवा पुलिस को दी। मौके पर इंस्पेक्टर ने मय फोर्स पहुंच कर जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की है।
मृतक गुरुदीन के बेटे व बेटियों में नेहा, पूजा, प्रियांशी, सूरज, प्रीती व पत्नी अनीता का रो—रो कर बेहाल है। बेटी नेहा की जुलाई माह में शादी को लेकर एक गांव में बातचीत चल रही थी। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ निगलने अधेड़ की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read