शिविर में महिलाओं का किया गया नि:शुल्क कैंसर जांच
अश्विनी सिंह चौहान
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के मोहनसराय स्थित कम्पोजिट विद्यालय के पास आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर वाराणसी टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की इकाई परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. आरती मिश्रा की देख रेख में डॉक्टर तूलिका, डॉक्टर आक्सा खान द्वारा 30 से 65 उम्र की सभी महिलाओं के मुख, स्तन, बच्चेदानी के मुख के संक्रमण से संबंधित जांच किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सक ने कुल 143 महिलाओं का जांच किया। शिविर के दौरान डॉ. तूलिका, डॉ. आक्सा खान, कोऑर्डिनेटर आरती मिश्रा, आशा त्रिपाठी, लक्ष्मी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती चंदा देवी, आशा देवी, रीना श्रीवास्तव, प्रेमलता, मनोरमा आदि उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












