Homeरायबरेली...तो क्या पुलिसिया संरक्षण में ही फल-फूल रहा था गोकशी का गोरखधंधा

…तो क्या पुलिसिया संरक्षण में ही फल-फूल रहा था गोकशी का गोरखधंधा

…तो क्या पुलिसिया संरक्षण में ही फल-फूल रहा था गोकशी का गोरखधंधा

संदेह के दायरे में है भदोखर थाना प्रभारी की भूमिका
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। प्रदेश के मुखिया की लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस महकमें में कोई सुधार होते हुए नहीं दिखाई पड़ रहा है। चंद सिक्कों की खनक में क़ानून के रक्षक ही जब भक्षक बन बैठें तो आम जनमानस न्याय की उम्मीद करना बेईमानी ही है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भदोखर थाना क्षेत्र में थाना परिसर से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर गौ वंशों के अवशेष मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था। सूत्रों की माने तो बीते लंबे अरसे से गोकशी का यह गोरखधंधा पुलिसिया संरक्षण में बेधड़क चल रहा था।

फिलहाल उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्रकरण की गंभीरता से छानबीन की जा रही हैं लेकिन गोकशी जैसे संवेदनशील मामले को लेकर पुलिस की उदासीनता को लेकर क्षेत्र में हर आमोखास की जुबान पर तरह तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की माने तो भदोखर पुलिस के मुखिया की भूमिका भी संदेह के दायरे में है। लम्बे अरसे से तैनात थाना प्रभारी को मोटी रकम मिलने के बाद विभागीय दायित्वों का भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। बीते माह बेलाभेला में एक हत्या के मामले में भी इनके ऊपर रुपया लेकर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा था। यहीं नहीं रघुनाथपुर कटैली में एक हत्या के मामले को फांसी बताकर आरोपियों पर रहम दिखा उनको बचाने का सफल प्रयास किया गया।

अभी हाल ही में जरौला गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखा जाए तो उसकी हत्या की साबित हो रही है। यह तो बानगी मात्र हैं ऐसे दर्जनों मामलों में जेब गर्म होने के बाद थाना प्रभारी का दोहरा चरित्र देखने को मिला। इसके बावजूद ईमानदार पुलिस अधीक्षक की पारखी नजर अभी तक भ्रष्टाचार में संलिप्त इस इन्स्पेक्टर पर नहीं पड़ना भी सवालों के घेरे में है।

कई संगठनों ने जताई थी गहरी नाराजगी
विश्व हिंदू परिषद, हिंदू युवा वाहिनी, गौरक्षक दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी देखने को मिली थी। गोकशी के मामले की जानकारी होते ही दर्जनों पदाधिकारियों ने मौके पर ही हंगामा करते हुए थाना प्रभारी की संलिप्तता होने की बात कह रहे थे।

किसकी सर परस्ती में चल रहा था अनैतिक और अवैध गोरखधंधा
प्रतापगढ़ राजमार्ग से महज चंद कदम दूर भदोखर में शारदा नहर की पटरी के किनारे कई धड़ और अन्य अवशेष मिलने से साफ तौर पर जाहिर होता है कि अभी भी गोकशी का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है। यह सवाल हरेक के जेहन में कौंध रहा है कि अनैतिक और अवैध गोरखधंधा किसकी सरपरस्ती में चल रहा था। अब देखना है कि इस धंधे में संलिप्त दोषियों पर कार्यवाही का हंटर भी चलाया जाएगा अथवा मामले को बस्ता खमोशी में डाल दिया जाएगा।

बोले पुलिस अधीक्षक
इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही प्रकरण का पर्दाफाश किया जाएगा। यदि पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाई गई तो कठोर विभागीय कार्यवाली अमल में लाई जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read