HomeSultanpurसम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्यायें

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्यायें

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्यायें

जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुलतानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील लम्भुआ सभागार में माह अक्टूबर के तृतीय शनिवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाय। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 161 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 09 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया।

अवशेष 152 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी लम्भुआ को दिया गया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read