चार शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में तहसील रामसनेहीघाट में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा थाना प्रभारी से कहा कि जो भूमि सम्बन्धित मामले है उसमें राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके शिकायतों का निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि जमीन सम्बन्धित विवादों को तत्काल निस्तारित कराएं। जनता की समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाधान दिवस के दौरान कुल 89 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 04 पत्रों का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित 26, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 11, विकास विभाग से सम्बन्धित 19, समाज कल्याण से सम्बन्धित 03 पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 10, अन्य विभागों से सम्बन्धित 20 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी राम आश्रय वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, एसीएमओ डाॅ. डीके श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज, जिला प्रोबेशन अधिकारी डाॅ. पल्लवी सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















