Homeबाराबंकीविद्यालय प्रबन्धन समिति का किया गया गठन

विद्यालय प्रबन्धन समिति का किया गया गठन

विद्यालय प्रबन्धन समिति का किया गया गठन

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महर्षि विद्या मंदिर लखपेड़ा बाग के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक विद्यालय के अध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई। महर्षि विद्या मंदिर महर्षि शिक्षा संस्थान भोपाल द्वारा संचालित है। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्र जोशी के आदेशानुसार उपाध्यक्ष चंद्र देव शर्मा के निर्देशन पर विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति की प्रथम बैठक में अध्यक्ष डा. प्रकाश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष चंद्र देव शर्मा, सदस्य बहादुर मल जैन, सदस्य वेद प्रकाश तिवारी, सदस्य सतीश सक्सेना, श्रीकांत अगस्त, डा. प्यारेलाल कदर बाजू, रीता प्रकाश ने ऑनलाइन तथा जनपद से विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने भौतिक रूप से सहयोग किया।

जिले के सदस्यों में शिक्षाविद इंचार्ज प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय संजय सिंह, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज देहरादून के शिव कुमार सिंह, पत्रकार सदस्य गोविन्द वर्मा, विद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि रामरतन, भावना साहू, अनुपम राजपूत, अभिभावक सदस्य पंचम लाल, आशीष वर्मा व बीएसए कार्यालय के कर्मचारी बलराम राजवंशी शामिल हुए।

सभी सदस्यों ने सहभाग करते हुए विभिन्न प्रकार की सलाह दी जिससे विद्यालय का विकास पठन-पाठन ठीक प्रकार से हो सके। विद्यालय प्रबंधन समिति का संचालन प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव ने करते हुए विद्यालय के मेंटेनेंस स्वरूप विभिन्न प्रकार के किए गए कार्य का उल्लेख किया। विभिन्न प्रकार की आवश्यकताओं का लेखा-जोखा तैयार किया गया। इस सभी कार्य में कार्यालय के रोहित बाजपेई ने सहयोग किया प्रबंधन समिति की मीटिंग पूर्ण रूप से सफल रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read