HomeVaranasiलोकतंत्र के महापर्व के लिये प्रधान ने दुल्हन की तरह सजाया मॉडल...

लोकतंत्र के महापर्व के लिये प्रधान ने दुल्हन की तरह सजाया मॉडल बूथ जगापट्टी

लोकतंत्र के महापर्व के लिये प्रधान ने दुल्हन की तरह सजाया मॉडल बूथ जगापट्टी

जितेन्द्र सिंह चौधरी
रामेश्वर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र लोकतंत्र के महापर्व के आखिरी चरण में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सेवापुरी ब्लाक के मांडल बूथ संख्या-5 जगापट्टी को यशस्वी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह के नेतृत्व में निगरानी समिति के सदस्यों के सहयोग से दुल्हन की तरह सजाया गया।

इस दौरान ग्राम प्रधान ने अति उत्साह के साथ इस महाउत्सव पर कहा कि मैने अपने ग्राम पंचायत के बूथ को जिस प्रकार मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने का जो संकल्प लिया था, वह अब साकार रूप में दिखाई देना शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सेवापुरी ब्लाक में ग्राम पंचायत जगापट्टी को पहला मॉडल मतदाता बूथ बनने का अवसर दिया है। यह ग्राम पंचायत जगापट्टी के लोगों के लिए गौरव कि बात है। मैं समस्त ग्राम वासियों से अपील करता हूं कि इस महापर्व में सभी लोग ‘पहले मतदान फिर जलपान’ का संकल्प लेकर घर से निकलकर अधिक से अधिक मतदान करें, ताकि मॉडल बूथ की परिकल्पना साकार हो सके।

इस अवसर पर ग्रामसभा के निगरानी समिति के अध्यक्ष प्रीतेष त्रिपाठी ने कहा कि जिस सपने को हमारे यशस्वी ग्राम प्रधान ने देखा था, वह अब साकार रूप लेने लगा है। मैं समस्त ग्राम वासियों से अपील करता हूं कि जिस प्रकार हमारा बूथ माडल बना है। उसी प्रकार हम लोग शत-प्रतिशत मतदान करके पूरे प्रदेश में अपने ग्राम पंचायत का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर बृजेश सरोज, रोहित कुमार, अमित कुमार, मोनू, तुषार, कृष्ण मोहन, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, शशि सरोज सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read