भाजपा , कांग्रेस व सपा का लोगो लगा दीजिये सर जी….
पुराने आंकड़े व जातीय समीकरणों पर सुधा बन सकती हैं सरेनी की नयी खेवनहार
सरेनी विस ने कभी किसी विधायक को लगातार नहीं दोहराया
संदीप पाण्डेय/दीपक राही
रायबरेली। प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के सम्पन्न होते ही नए सुल्तान बनने के कयासों का दौर थम जाएगा। उल्लेखनीय है कि गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले जनपद में कांग्रेस की साख भी दांव पर लगी हुई है।

पिछली बार सपा के सहयोग से दो सीटों पर कब्जा करने वाले विधायक इस बार सत्तारूढ़ बीजेपी से किस्मत आजमा रहे हैं। दिलचस्प है कि बीते पंचवर्षीय सरेनी विधानसभा से कांटे की टक्कर में भाजपा के धीरेंद्र सिंह के सर पर जीत का सेहरा बंधा था। पुराने आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सरेनी ने कभी भी किसी भी विधायक पर लगातार भरोसा जताते हुए दोहराया नही है। पुराने आंकड़ों और जातीय समीकरणों के साथ ही राजनीति के जानकारों की मानें तो इस बार भी यहां से मतदान सम्पन्न होते ही बदलाव के आसार नजर आने लगे हैं।
गौरतलब है कि इस बार बीजेपी ने निवर्तमान विधायक धीरेंद्र सिंह पर ही भरोसा जताया है तो पिछली बार के उपविजेता रहे ठाकुर प्रसाद यादव पुनः बीएसपी के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि कांग्रेस अपने दिग्गज नेता और पूर्व विधायक अशोक सिंह के बजाय समाजसेविका सुधा द्विवेदी के सहारे अपने गढ़ में खाता खोलने को बेताब है। उधर समाजवादी पार्टी ने भी सभी दावेदारों को दरकिनार करके पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह पर ही विश्वास जताया है।
सरेनी विधानसभा के पिछले परिणामों से अतिश्योक्ति नही होगा कि जातीय मतों का बंटवारा हुआ तो ब्राह्मण प्रत्याशी होने के चलते यदि कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक नहीं खिसका तो सुधा द्विवेदी को नई खेवनहार बनने से कोई नहीं रोक सकता है, क्योंकि पिछले बार दलित मतों को समेटकर बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव ने सभी दिग्गजों को चौंकाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













