HomeJaunpurविद्यार्थियों को गौरवशाली व वास्तविक इतिहास से अवगत कराने की आवश्यकता हैः...

विद्यार्थियों को गौरवशाली व वास्तविक इतिहास से अवगत कराने की आवश्यकता हैः संजय हर्षे

विद्यार्थियों को गौरवशाली व वास्तविक इतिहास से अवगत कराने की आवश्यकता हैः संजय हर्षे

बुंदेलखण्ड के भूले बिसरे नायकों पर आयोजित होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी
मुकेश तिवारी
झांसी। वर्तमान में छात्र-छात्राओं को भारत के गौरवशाली, सुनहरे और वास्तविक इतिहास से अवगत कराने की आवश्यकता है। अंग्रेजों और मुगलों द्वारा थोपे गए इतिहास ने विद्यार्थियों को भ्रमित कर दिया है।

उक्त संबोधन अखिल भारतीय संकलन समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय हर्षे ने अपने संबोधन में कही। वह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित भारत के स्वर्णिम इतिहास से साक्षात्कार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय अतिथि केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में संजय हर्षे ने शिक्षकों से कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को इतिहास और उससे जुड़े हुए तथ्यों से अवगत कराना आवश्यक है। विकास के पथ पर अग्रसर नए भारत के विद्यार्थियों को अपने स्वर्णिम इतिहास के बारे में भी जानना चाहिए। अंग्रेजों, मुगलों तथा उनकी विचारधारा से प्रभावित इतिहासकारों ने जिस प्रकार इतिहास को तोड़ मरोड़ कर देश के सामने रखा है, उसे हमें सही करने की आवश्यकता है। संजय हर्षे ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

महारानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना झलकारी बाई, आल्हा ऊदल सरीखे क्रांतिकारियों का नाम आज भी गौरव के साथ किया जाता है लेकिन एक कटु सत्य यह भी है कि इतिहास में बुंदेलखंड के कई नायक-नायिकाओं को या तो भुला दिया गया या उनका उल्लेख ही नहीं किया गया। ऐसे ही भूले बिसरे क्रांतिकारियों को स्मरण करने के लिए अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस संगोष्ठी का आयोजन 22 एवं 23 मार्च को होना प्रस्तावित है।

विवि की ओर से संजय हर्षे का स्वागत दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के निदेशक डा. मुन्ना तिवारी ने किया। कार्यक्रम में कानपुर प्रांत के इतिहास संकलन समिति के प्रमुख दुर्गेश, महानगर प्रचारक अनुराग, इतिहासकार चित्रगुप्त, शैलेंद्र तिवारी, प्रीति निगम, विश्विद्यालय के प्रो. प्रतीक अग्रवाल, प्रो. एमएम सिंह, डा. मुकुल पस्तोर, डा. बाबू लाल तिवारी, डा. जितेंद्र तिवारी, डा. ललित, डा. यतींद्र मिश्र, डा. उमेश कुमार, डा. कौशल त्रिपाठी, डा. अनुपम व्यास, डा. श्रीहरि त्रिपाठी, डा. श्वेता पांडेय, डा. अनु सिंगला, डा. राहुल शुक्ला, डा. प्रशांत मिश्रा, इं. बृजेश लोधी, डा. संदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read