पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण सम्पन्न
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। कृषि विज्ञान केंद्र,ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा परिसर में पांच दिवसीय बकरी पालन विषयक आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के वारसलीगंज, पकरीबरावां, कौआकोल एवं रजौली प्रखंड से 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
कार्यक्रम के समापन के दौरान सभी प्रतिभागियों को ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रंजन कुमार सिंह एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनंजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सीखे गए बातों को आत्मसात कर इसका लाभ उठाने की अपील की गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












