HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जेसीआई चेतना का कार्य सराहनीय: जनपद न्यायाधीश

JAUNPUR NEWS : जेसीआई चेतना का कार्य सराहनीय: जनपद न्यायाधीश

JAUNPUR NEWS : जेसीआई चेतना का कार्य सराहनीय: जनपद न्यायाधीश

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में दिव्यांग स्कूल के बच्चों को पठन-पाठन सामग्री के साथ स्कूल बैग, यूनिफॉर्म वितरित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि के हाथों पौधरोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने संस्था द्वारा गोद लिये गये हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल के बच्चों से मिलने के बाद भाव विभोर होते हुए कहा कि इन बच्चों के साथ समय व्यतीत करना बहुत ही खुशी की बात है। मैं संस्थाध्यक्ष सोनी जायसवाल और उनकी पूरी टीम को बधाई देती हूं कि आपकी संस्था इन बच्चों का ध्यान रखते हुए इनकी जरूरतों को पूरा कर रही है।

जेसीआई का यह कार्य सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने दिव्यांग स्कूल के बच्चों को ईश्वर का साक्षात रूप बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कुछ न कुछ प्रतिभा छुपी होगी, यह ईश्वर का आशीर्वाद हैं। निवर्तमान अध्यक्ष/मण्डल कोऑर्डिनेटर अभिलाषा श्रीवास्तव ने कहा कि सभी को इन बच्चों के लिये अवश्य सोचना चाहिए। इस अवसर पर दिव्यांग स्कूल के प्रबन्धक विनोद कुमार माली, सहयोगी डॉ. प्रमोद कुमार सैनी, जेसीआई चेतना सचिव मीरा अग्रहरी, कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, अंजना गुप्ता, मनोज कुमार माली, सोनम यादव, प्रमोद कुमार दूबे, मंजू प्रजापति, नन्दनी विश्वकर्मा, रूबीना, विकास मौर्या, अमीर चंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद कुमार माली व मीरा अग्रहरी ने किया। आभार सरला माहेश्वरी ने व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read