कार गोदाम में आग लगने से मचा हड़कम्प, नई गाड़ियों के जलने की आशंका

कार गोदाम में आग लगने से मचा हड़कम्प, नई गाड़ियों के जलने की आशंका

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू बाग स्थित कार गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह गोदाम नई कारों के स्टॉक के लिए इस्तेमाल किया जाता था जिसमें कई गाड़ियों के जलने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग तुरंत हरकत में आ गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ रवाना की गईं। फायर ऑफिसर शिवराम यादव के नेतृत्व में दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। गोदाम के आसपास की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई है जिससे कोई बड़ा हादसा न हो।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अचानक गोदाम के अंदर से धुआँ उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊँची-ऊँची लपटें उठने लगीं। गोदाम में रखी पेट्रोल-डीजल से भरी नई कारों के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। गोदाम का स्थान शहर के औद्योगिक क्षेत्र मगरवारा के नेहरूबाग इलाके में है जहाँ कई अन्य फैक्ट्रियाँ और वर्कशॉप्स भी मौजूद हैं। आग की भयावहता को देखते हुए आस-पास की फैक्ट्रियों को भी खाली करा लिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग को चारों तरफ से घेर लिया है ताकि यह अन्य इमारतों तक न फैल सके।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए और भारी भीड़ लग गई जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एफएसओ शिवराम यादव ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और आग को फैलने से रोकना है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे गोदामों में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण होने चाहिये, ताकि ऐसी घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA