भागवत कथा व्यक्ति के चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम: शैलेन्द्र महाराज

भागवत कथा व्यक्ति के चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम: शैलेन्द्र महाराज

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। शैलेन्द्र जी महाराज के पावन सान्निध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भरत की गाथा का श्रवण किया। शहर के इंदिरा नगर शिव पार्क में आयोजित कथा में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रवण किया। कथा में महाराज श्री ने जड़ भरत के त्याग, वैराग्य और आध्यात्मिक चेतना का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जड़ भरत सांसारिक मोह से ऊपर उठकर ब्रह्मज्ञान की ओर अग्रसर हुए। सांझ ढलते ही वातावरण भक्तिमय हो उठा और रात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया । जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, पूरा पंडाल ‘नंद के घर आनंद भयो’ की ध्वनि से गूंज उठा। भक्तों ने फूलों की वर्षा, भजनों और झांकियों के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्म का स्वागत किया। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने झूले में विराजमान बाल गोपाल के दर्शन किए और महाप्रसाद का आनंद लिया। आयोजन समिति द्वारा संपूर्ण व्यवस्था सुंदर व सुसंगठित रही। प्रतिदिन कथा के उपरांत आरती और प्रसाद वितरण में क्षेत्र के सभी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA