वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय नवादा द्वारा प्रायोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवादा जिले मेसकौर प्रखंड के रसलपुरा गांव में किया गया। उक्त कार्यक्रम में वित्तीय समावेशन क्षेत्रीय अधिकारी विपुल कुमार, एफएलसी हेड अभिषेक कुमार, वित्तीय साक्षरता सलाहकार अभिजीत कुमार, डिस्टिक को-ऑर्डिनेटर अजय कुमार, बैंक मित्र संजय मुखर्जी ग्राहक एवं प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे। इस मौके पर उपस्थित लोगों को डिजिटल लेनदेन में बरती जाने वाली सावधानियां, डिजिटल फ्रॉड से बचने के आरबीआई द्वारा बताए गए उपायों के अनुपालन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की जानकारी उपस्थित लोगों एवं बैंक ग्राहकों कॉज दी गई। साथ ही इस मौके पर बैंक अधिकारियों द्वारा ग्राहकों को समय पर ऋण अदायगी हेतु प्रोत्साहित किया गया। केसीसी को लेकर भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















