भौसी गांव में पड़ोसी के घर मिले शव की हालत व पुलिसिया राग पर उठ रहे कई तरह के सवाल…?
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भौसी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के घर मिला था लापता युवक का शव
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव गांव के ही पड़ोसी युवक के घर में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया था किंतु इतने गम्भीर घटना से शिवगढ़ पुलिस अभी तक पर्दा नहीं उठा पाई जिससे पुलिसिया कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। दरअसल पूरा मामला जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत भौसी गांव का है जहां के निवासी सोनू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के ही अमर सिंह पुत्र स्व संतलाल के घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला। शव की अवस्था बिखरे पड़े सामान साफतौर पर हत्या की ओर इशारा कर रही थी किंतु सर्प को रस्सी घोषित करने की कला में माहिर शिवगढ़ पुलिस कुछ और ही राग अलाप रही है यदि पुलिसिया राग की मानें तो सोनू और अमर सिंह दोनो नशे के आदी थे दोनों साथ में रहते थे। सोनू घटना के एक दिन पहले से ही से ही गायब था तो उसे ढूढते हुए परिजन अमर सिंह के घर पहुंचे तो देखा वहां पर उसका शव कमरे में पड़ा था। जैसे ही इसकी सूचना आस पास के ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। अब तक में शिवगढ़ पुलिस सिर्फ पीएम रिपोर्ट की ताक में मामले को ठंडे बस्ते में डालने में जुटी हुई है संदिग्धों से बिना पूछताछ किये इतने बड़े मामले को नशे को लेकर आत्महत्या की कहानी गढ़कर कहीं आरोपियों को अभयदान तो नहीं दिया जा रहा है। हो कुछ भी। इस मामले में मौके की स्थिति पुलिसिया कहानी से किसी भी हालत में मिलान नहीं कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















