सोथी धाम हनुमान मन्दिर पर मेला व विराट दंगल आयोजित, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। सोथी धाम हनुमान मंदिर पर मेला व विराट दंगल का आयोजन हुआ। अमावां ब्लाक के सोथी ग्राम पंचायत में सोथी धाम हनुमान मंदिर पर मेला व विराट दंगल का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत सिंह द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कराया गया।जिसमें प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत सिंह ने दंगल का शुभारंभ किया। मेला व विराट दंगल के आयोजन के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर श्रीकान्त सिंह, मान बाबा, रोहित यादव बी.डी.सी., अतुल शुक्ला, चौहान काका, श्यामू शुक्ला, राम बाबू शुक्ला, महादेव यादव, बिनोद सिंह, राजेश श्रीवास, अजय शुक्ला, राम मिलन निर्मल, पूतानी यादव, बब्लू गुप्ता, राम पाल निर्मल, डा. अंजनी पाल, कन्हैया दीक्षित, बीरेंद्र बहादुर सिंह, राम खेलावन साहू, रवी सिंह, डब्बू शुक्ला, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, शैलेश सिंह, अरविन्द सिंह, शिरीष निर्मल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

C
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










