भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये गये बुद्धि लाल पासी
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने बधाई दी। बता दें कि बुद्धि लाल पासी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है जिसके बाद लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे है। वहीं जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने गुलदस्ता भेंटकर जिलाध्यक्ष को बधाई दिया। श्री सिंह ने कहा कि बुद्धि लाल पासी के नेतृत्व में संगठन को विस्तार एवं बल मिलेगा। श्री पासी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। पूर्व में भी भाजपा जिला टीम में उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










