ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों संग समन्वय के लिये हुई बैठक

ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों संग समन्वय के लिये हुई बैठक

अतुल राय
वाराणसी। यूनिसेफ सहायतित, एक्शन एड एसोसिएशन द्वारा संचालित नई पहल बाल संरक्षण परियोजना के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व बाल संरक्षण समिति, विद्यालय प्रबन्ध समिति, किशोरी समूह अध्यक्ष, बाल सभा प्रतिनिधि, महिला सभा अध्यक्ष को मजबूत करके बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी, स्कूल न जाने वाले बच्चे, बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों के मुद्दे के जोखिम को कम करने, उनमें नेतृत्व की भावना विकसित करने, उनको सरकारी योजनाओं से जोड़ने व बाल हितैषी ग्राम के संकल्पना के उद्देश्य से उदयपुर पंचायत भवन में 12 बजे से बैठक का आयोजन किया गया। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख या प्रतिनिधि, प्रधान संघ के प्रतिनिधि, नजदीकी ग्राम के 2-3 प्रधान, परियोजना से जुड़े चुने हुए वॉलंटियर, सम्मानित जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ग्राम सचिव, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, थाना प्रमुख या प्रभारी, मिशन शक्ति के प्रतिनिधि व पत्रकारगण के साथ समन्वय हेतु बैठक में बाल संरक्षण मुद्दों पर खुलकर चर्चा किया गया। ग्राम प्रधान सिद्धू की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन जिला समन्वयक सुनील कुमार ने किया और सहयोग संस्था के वॉलंटियर हरी विष्णु पाण्डेय ने किया। बताया गया कि एक्शन एड द्वारा वाराणसी जिले के दो ब्लॉक (हरहुआ और चिरईगांव) में बाल संरक्षण नई पहल परियोजना का संचालन किया जा रहा है जिसमें 25-25 गांव को लिया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को सशक्त बनाना तथा उन्हे सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ना है। सभी ने बाल सभा का गठन करना और बाल हितैषी गांव का निर्माण, आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हीकरण, दिव्यांग बच्चों का चिन्हीकरण व उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़ाव, बाल श्रम के लिए बच्चो का चिन्हीकरण और उन्हें बाल श्रम से मुक्त करना, बाल विवाह की रोकथाम, बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर संकल्प लिया कि वे अपने आस—पास ऐसा नहीं होने देंगे। विशिष्ट वक्ता चंदापुर चौकी प्रभारी मनीष पाल ने किशोरियों को 1090 और 112 के बारे में बताया मिशन शक्ति के बारे में चर्चा करते हुए किशोरियों को महिला हिंसा और सशक्तिकरण पर जागरूक किया। मेकिंग द डिफरेंस संस्था के सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंस चौबे ने पॉक्सो अधिनियम और श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा की कैंप लगाकर गांव में सभी को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाय। प्रधान अध्यापक रामजीत यादव ने शिक्षा के महत्व पर बताते हुए किशोरियों को पढ़ाई न छोड़ने पर जोर दिया। साथ ही कहा की आर्थिक रूप से कमजोर किशोरियों को छात्रवृत्ति योजना से जोड़ा जाय, ताकि उनकी पढ़ाई न रुके और वे समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान द्वारा निर्मित स्वयं सेवक हरी विष्णु पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में सरिता, अमरावती, अनीता, रामचरण गोंड, रोशनी, बृजबाला, अल्का कुमारी, ममता, मानसी, रवीना, महेंद्र, करीना, सुमन, गुंजन, श्रद्धा, सुनैना आदि उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA