Homeम​​थुरा75वां वार्षिक भण्डारा एवं सत्संग मेला 20 से 24 दिसम्बर तक

75वां वार्षिक भण्डारा एवं सत्संग मेला 20 से 24 दिसम्बर तक

75वां वार्षिक भण्डारा एवं सत्संग मेला 20 से 24 दिसम्बर तक

आरके धनगर
मथुरा। गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा तथा जयगुरुदेव धर्म प्रचारक ट्रस्ट मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व विख्यात परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के गुरु पूज्यपाद स्वामी घूरेलाल जी महाराज का 75वाँ पावन वार्षिक भण्डारा महापर्व (जयगुरुदेव सत्संग-मेला-2023), जो प्रतिवर्ष पारम्परिक रूप से आयोजित होता है। इस वर्ष 20 से 24 दिसम्बर तक आयोजित हो रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्था के महामन्त्री बाबू राम यादव ने बताया कि अबकी बार सत्संग-मेला विशेष रूप से महत्वपूर्ण दया-मेहर के महापर्व के रूप में मनाया जायेगा। जिलों-जिलों से देश के सभी अंचलों से भारी संख्या में सत्संगी भाई-बहनों व नये जिज्ञासु श्रद्धालुओं के भाग लेने की सूचनायें मिल रही हैं। अनुमान है कि अबकी बार जयगुरुदेव मेले का स्वरूप महा मानव कुम्भ जैसा होगा। आस्था और श्रद्धा का शैलाब जो उमड़ने जा रहा है, वह संस्था प्रमुख पूज्य पंकज जी महाराज की अकूत मेहनत अर्थात् अथक परिश्रम एवं जन-जागरण का परिणाम है। संस्था ने सभी वर्ग, धर्म, जाति, मजहब, स्तर के लोगों, विशेषकर ब्रजवासियों से इस महापर्व के अवसर पर दर्शन देकर, सत्संग कार्यक्रमों में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है। विशेष रूप से पूज्य पंकज जी महाराज के सत्संग में जीते जी ईश्वर प्राप्ति का मार्ग मिलेगा, उस अमूल्य पूँजी को प्राप्त करने की प्रार्थना की गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read